सिटी के मेंडी 6 माह बाद फुटबाल मैदान पर लौटे

लंदन, 6 मार्च (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर बेंजामिन मेंडी छह माह बाद फुटबाल मैदान पर वापसी की है।

चोटिल होने के कारण इतने लंबे समय तक बाहर रहे मेंडी प्रशिक्षण सत्र में अपने साथी खिलाड़ियों के साथ शामिल हुए।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लिश फुटबाल क्लब ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान के जरिए फ्रांस के 23 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी की फुटबाल मैदान पर वापसी की जानकारी दी।

मेंडी को पिछले साल सितम्बर में इंग्लिश प्रीमियर लीग में क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। इस मैच में सिटी क्लब ने 5-0 से जीत हासिल की थी।

ईपीएल क्लब ने कहा, “मेंडी और रहीम स्टर्लिंग अपने साथी खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए हैं।”

मेंडी ने भले ही प्रशिक्षण सत्र में वापसी की है, लेकिन वह अगले एक माह तक किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकते।

पिछले साल समर ट्रांसफर विंडो के दौरान मेंडी मोनाको क्लब से निकलकर सिटी क्लब में शामिल हुए थे।

वर्तमान में ईपीएल अंक तालिका में सिटी शीर्ष स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493