आंध्र पैकेज पर मोदी को मजबूर कर सकता है एकजुट विपक्ष : राहुल (लीड-1)

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए एक एकजुट विपक्ष नरेंद्र मोदी सरकार को आंध्र प्रदेश के विशेष वित्तीय पैकेज देने के लिए मजबूर कर सकता है।

यहां विरोध प्रदर्शन में अनिर्धारित उपस्थिति कराने वाले गांधी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो अविभाजित आंध्र से तेलंगाना को अलग करने के बाद किए वादे के अनुरूप केंद्र सरकार राज्य को पैकेज देने का वादा करती है।

दिल्ली के मध्य स्थित जंतर मंतर पर आंध्र प्रदेश के सांसदों द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। यहीं पर वाम दल और वाईएसअर कांग्रेस समेत अन्य दल राज्य के लिए विशेष श्रेणी दर्जे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, “आज दोपहर, मैं जंतर मंतर पर आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग कर रहे प्रदर्शन में शामिल हुआ। ऐसा मेरा मानना है कि अगर विपक्ष इस मुद्दे पर एक साथ खड़ा हो जाए तो हम आंध्र के लोगों के साथ न्याय करने के लिए भाजपा सरकार को मजबूर कर सकते हैं।”

प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मैं आश्वस्त हूं कि अगर हम साथ खड़े होंगे तो हम सरकार और नरेंद्र मोदी से मनवा सकते हैं कि आंध्र प्रदेश के लोगों का जो बकाया है उसे एक बार में उन्हें अदा किया जाए।”

गांधी ने कहा कि अगर 2019 में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो सबसे पहली उनकी सरकार आंध्र को विशेष श्रेणी का दर्जा देने का काम करेगी।

राहुल ने कहा, “हम आंध्र के लोगों के साथ हैं। हमारा पक्ष बिल्कुल स्पष्ट है। हम आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा के पक्ष में हैं।”

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कायकर्ताओं द्वारा आयोजित प्रदर्शन में गांधी पहुंचे थे। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि प्रदर्शन में गांधी की उपस्थिति पहले से तय नहीं थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493