नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। संसद के निचले सदन लोकसभा की कार्यवाही बुधवार को आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) की मांग को लेकर हुए हंगामे के बीच स्थगित कर दी गई।
सदन की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही विपक्षी सांसद हाथों में प्लाकार्ड लिए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आसन के पास आकर नारेबाजी करने लगे।
सुमित्रा महाजन ने नारेबाजी कर रहे सांसदों से बार-बार शांत रहने का आग्रह किया लेकिन जब वह सदन की कार्यवाही के संचालन में असमर्थ रहीं तो उन्होंने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
इससे पहले तेदेपा के सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।
dharmpath.com dharmpath