राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सासंदों के विरोध के बीच अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, एआईएडीएमके सांसद हाथों में प्लाकार्ड लिए सभापति एम.वेंकैया नायडू के आसन के पास इकट्ठा होकर कावेरी जल विवाद को लेकर नारेबाजी करने लगे जबकि तेदेपा के सांसदों ने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने की मांग की।

हंगामे के बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493