कर्नाटक में 7 आईएएस अफसरों का तबादला

बेंगलुरु, 7 मार्च (आईएएनएस)। अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कर्नाटक सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) रैंक के सात अफसरों के तबादले के लिए फिर से आदेश जारी किए हैं, जिस पर पहले चुनाव आयोग से सलाह नहीं लेने पर रोक लगा दी गई थी।

इस संबंध में मंगलावर को जारी सरकारी अधिसूचना में सात आईएएस अधिकारियों एम.वी. जयंती, वी. चैत्रा, एस.बी. शेट्टानवर, एम.वी. वेंकटेश, रोहिणी सिंधुरी दासरी, के. राजेंद्र और बी.आर.ममता का तबादला किया गया है।

इन अधिकारियों के तबादले के आदेश जनवरी में जारी किए गए थे, लेकिन निर्वाचन आयोग ने इस पर रोक लगा दी थी।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) संजीव कुमार ने यहां आईएएनएस को बताया था, “28 फरवरी तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण हो रहा था और सभी जिलों के अधिकारी निर्वाचन आयोग के अंतर्गत थे, उस दौरान सिर्फ चुनाव आयोग से सलाह के बाद ही तबादला किया जा सकता था।” उन्होंने कहा कि चूंकि ऐसी सलाह नहीं ली गई थी, इसलिए तबादलों को रोक दिया गया था।

संजीव ने कहा कि सूची पुनरीक्षण का काम अब समाप्त हो चुका है और राज्य फिर से आचार संहिता लागू होने तक तबादला करने के लिए स्वतंत्र है।

निर्वाचन आयोग द्वारा दक्षिणी राज्य के लिए चुनाव तारीखों का एलान करना अभी बाकी है, जिसके बाद आचार संहिता लागू हो जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493