नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की हाजिरी के मुद्दे पर उसे मिल रहे समर्थन की मजबूती दिखाने के लिए बुधवार को जनमत संग्रह कराया।
जेएनयू में जनवरी से छात्र संघ और अन्य राजनीतिक समूहों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। जनवरी में प्रशासन ने न्यूनतम उपस्थिति मानदंड निर्धारित किया था। प्रशासन ने सभी छात्रों के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी थी।
जनमत संग्रह, कैंपस में दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। यह सुबह नौ बजे से शुरू हुआ और रात आठ बजे तक जारी रहेगा।
प्रशासन द्वारा पिछले आंदोलनों को कुछ छात्रों की कार्रवाई बताने के बाद छात्र संघ ने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया से गुजरने का फैसला किया। प्रशासन ने कहा था कि आंदोलनों को अधिक छात्रों का समर्थन प्राप्त नहीं है।
dharmpath.com dharmpath