लखनऊ, 7 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बुधवार को संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया, “यह घटना खुर्द गांव में बुधवार तड़के हुई। जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया।”
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के संदिग्ध कार्यकर्ताओं द्वारा त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा को ढहा दिया गया और तमिलनाडु में पेरियार की प्रतिमा को तोड़ा गया।
dharmpath.com dharmpath