उत्पाद, उपभोक्ता सुरक्षा की खातिर टॉल्यून फ्री हुआ सिगवर्क इंडिया

नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। दुनिया भर में पैकेजिंग अनुप्रयोगों के लिए प्रिंटिंग इंक्स की अग्रणी आपूर्तिकर्ताओं में से एक सिगवर्क ने ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता के उत्पाद एवं सेवाएं मुहैया कराकर उत्पाद एवं उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी वैश्विक प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए भारत में टॉल्यून फ्री इंक्स बनाने का फैसला किया है।

प्रतिकूल विषाक्त एवं ऑगेर्नोलेप्टिक गुणों की वजह से ही सॉल्वेंट के तौर पर टॉल्यून का उपयोग करने से दूरी बनाई जा रही है। यह कदम वैश्विक ब्रांड-नेस्ले, परफेट्टी और मार्स आदि शामिल हैं, की रणनीति को सहयोग प्रदान करेगा। इन कम्पनियों ने फूड पैकेजिंग में प्रयोग किए जा रहे इंक फॉमुर्लेशन में टॉल्यून का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया है या फिर पूरी तरह इस पर पाबंदी लगा दी है।

सैद्धांतिक रूप से, एनपीएंडएच (न्यूट्रीशन, फार्मा एवं हाईजीन) अनुप्रयोगों के लिए सिगवर्क द्वारा प्रदान किए जाने वाले सभी उत्पादों के उत्पादन में टॉल्यून या टॉल्यून से युक्त कच्चे माल का इस्तेमाल इरादतन-जोड़ी गई सामग्री के तौर पर नहीं किया जाएगा।

सिगवर्क सभी प्रकार के प्रयोगों के लिए सुरक्षित इंक्स को लेकर प्रतिबद्ध है और इसी का परिणाम है कि कंपनी भारत में टॉल्यून फ्री उत्पादन के प्रति वचनबद्ध है। सिगवर्क की भिवाड़ी साइट अब टॉल्यून फ्री है और यहां उत्पादन प्रक्रिया के दौरान टॉल्यून का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

अनुपालन सुनिश्चित करने और क्रॉस कॉन्टामिनेशन की कोई भी संभावना को दूर करने के लिए, सिगवर्क इंडिया ने पर्याप्त नियंत्रण स्थापित किया है ताकि इस बात की गारंटी दी जा सके कि ग्राहकों को जो इंक दी जा रही है, वह टॉल्यून फ्री है।

सिगवर्क इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष प्रधान ने कहा, “सिगवर्क पैकेजिंग अनुप्रयोगों के लिए शुरू से ही सुरक्षित प्रिंटिंग इंक्स की जरूरत को लेकर सजग है और इसने इंक सुरक्षा को अपना मार्गदर्शक सिद्धांत बनाया है। वर्तमान में, कंपनी उत्पाद सुरक्षा मार्गदर्शन मुहैया कराने में विश्व अग्रणी है और इसके पास एक विशेषज्ञ टीम है जो कि इसी कार्य के लिए समर्पित है। सिगवर्क के उत्पाद सुरक्षा मार्गदर्शन में वैश्विक नियामकीय अनुपालन, ब्रांड मालिक की जरूरतें और जोखिम आंकलन शामिल हैं। यह सुनिश्चित करता है कि एंड-यूज अनुप्रयोगों के लिए उत्पाद सुरक्षित हैं। यह सब नए लिंक सेफ्टी पोर्टल के लॉन्च में परिलक्षित होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493