यामी को सफलता के साथ सम्मान की भी दरकार

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि वह अपनी फिल्मों के सफल होने के साथ-साथ एक कलाकार के रूप में सम्मान भी चाहती हैं।

यह पूछे जाने पर कि उनके लिए फिल्मों का बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन मायने रखता है या दर्शकों की प्रशंसा? इस पर यामी ने आईएएनएस से कहा, “यहां 100 करोड़, 200 करोड़, 300 करोड़ रुपये की कमाई हुई। कमाई की कोई सीमा नहीं है जाहिर तौर पर मैं चाहती हूं कि मेरी फिल्में अच्छी कमाई करे लेकिन इसके साथ ही मैं दर्शकों का प्यार और सम्मान भी चाहती हैं।”

उन्होंने कहा, “‘काबिल’ के साथ क्या हुआ, फिल्म न केवल दर्शकों को पसंद आई बल्कि जिस तरह का सम्मान मिला, वह हमारी टीम के लिए बहुत खास है। मैं यही चाहती हूं।

यामी की आगामी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ है। फिल्म में शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493