वाई-फाई बंद करने पर पति ने पत्नी की पिटाई की

हैदराबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। हैदराबाद के सोमाजीगुडा में वाई-फाई बंद करने पर एक पति द्वारा पत्नी की पिटाई करने का मामला सामने आया है।

हैदराबाद, 8 मार्च (आईएएनएस)। हैदराबाद के सोमाजीगुडा में वाई-फाई बंद करने पर एक पति द्वारा पत्नी की पिटाई करने का मामला सामने आया है।

पत्नी रेशमा सुल्ताना ने कथित रूप से पति को सोने के लिए बाध्य करने के लिए वाई-फाई बंद कर दिया था।

सुल्ताना की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, रेशमा सुल्ताना ने बुधवार रात को कथित तौर पर वाई-फाई का कनेक्शन बंद कर दिया, जिसके बाद पति ने क्रोधित होकर उसकी पिटाई कर दी।”

तीन बच्चों की मां सुल्ताना का यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी छाती, चेहरे और सिर पर चोटें आई है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दंपति के बीच वैवाहिक विवाद हैं और मामला दर्ज करने व पति को गिरफ्तार करने के निर्णय से पहले दंपति की काउंसलिंग की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493