उप्र : एसपी ने जानी महिलाओं के ‘मन की बात’ (फोटो सहित)

बांदा, 8 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा की पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बुधवार को ‘महिलाओं के मन की बात’ कार्यक्रम में शिरकत किया। इस कार्यक्रम का आयोजन एनजीओ एसीडी स्टूडियो और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से किया था। सबसे खास बात यह रही कि कार्यक्रम में पुरुष वर्ग के शिरकत करने पर मनाही थी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को पुलिस विभाग और एनजीओ ‘एसीडी स्टूडियो’ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘महिलाओं के मन की बात’ कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शालिनी एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में महिलाओं और छात्राओं के बीच उपस्थित हुईं और अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया। वहीं उन्होंने लड़कियों में बढ़ रहे डिप्रेशन के मामले पर भी गहरी चिंता जाहिर की।

उन्होंने कहा, “दिल की बात जुबां पर लाकर महिलाएं और लड़कियां डिप्रेशन से बचें।”

एसीडी स्टूडियो संस्था की प्रमुख रश्मि गुप्ता ने कहा, “महिलाएं अपने हक और अधिकार की बात खुलकर कहने लगी हैं।”

महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था ‘वनांगना’ की स्थानीय ईकाई की प्रमुख शबीना मुमताज ने कहा, “हर लड़की को अपनी पसंद और नापसंद के चुनाव की आजादी सामाजिक तौर पर भी मिलनी चाहिए।”

इस कार्यक्रम में पुरुष वर्ग के शिरकत करने पर मनाही थी, यहां तक की सुरक्षा में भी महिला पुलिस को ही लगाया गया था और विभिन्न पेशे से जुड़ी महिलाएं ही इस कार्यक्रम में भागीदार बनीं। छात्राओं ने बेहिचक पुलिस अधीक्षक से खुलकर अपने मन की बात बयां की।

बाद में पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बताया, “इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन समस्याओं को समझना था, जिनसे युवतियों से लेकर शादीशुदा महिलाओं तक को भी दो चार होना पड़ता है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493