फुटबाल : मिनर्वा पंजाब ने आई-लीग का खिताब जीता

पुचकुला, 8 मार्च (आईएएनएस)। मिनर्वा पंजाब एफसी ने आई-लीग के अंतिम दौर के मुकाबले में गुरुवार को चर्चिल ब्रदर्स को 1-0 से हारकर पहली बार आई-लीग का खिताब अपने नाम किया।

ताउ देवी लाल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का एकमात्र गोल मेजबान टीम के लिए विलियम ओपोकु असीएडू ने 15वें मिनट में दागा।

मिनर्वा पंजाब ने 18 मैचों में 35 अंकों के साथ मोहन बागान, नेरोका एफसी और ईस्ट बंगाल जैसी दिग्गज टीमों को पछाड़ते हुए भारत की शीर्ष फुटबाल लीग का खिताब अपने नाम किया।

मिनर्वा पंजाब को आई-लीग में यह दूसरा सीजन है। शीर्ष लीग में कम अनुभव होने के बावजूद रंजीत बजाज की स्वामित्व वाली इस टीम ने पूरी लीग के दौरा शानदार खेल दिखाया।

इस खिताबी जीत के साथ ही मिनर्वा 1996-97 सीजन के बाद आई-लीग जीतने वाली पंजाब की पहली क्लब बन गई है।

मिनर्वा से पहले पंजाब की जेसीटी फुटबाल क्लब ने पहली नेशन फुटबाल लीग (एनएफएल) का खिताब जीता था जिसे बाद में बदलकर आई-लीग कर दिया गया। हालांकि, जेसीटी फुटबाल क्ल्ब अब अस्तित्व में नहीं है।

इस बीच, दो बार आई-लीग का खिताब जीतने वाली चर्चिल ब्रदर्स टर्नामेंट से रेलीगेट हो गई है। चर्चिल ब्रदर्स ने 2008-09 और 2012-13 में खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493