सीएसए के केंद्रीय करार में शामिल हुए मार्कराम, नगीदी

जोहांसबर्ग, 8 मार्च (आईएएनएस)। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने एडिन मार्कराम और लुंगी नगीदी को 2018-19 सीजन के लिए केंद्रीय करार में शामिल किया है।

इस केंद्रीय करार से सीएसए ने फरहान बेहरादीन, स्टीफन कुक, वेन पार्नेल और एरॉन फंगीसो का नाम हटा दिया गया है।

इसके साथ ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद क्रिकेट जगत से संन्यास लेने वाले मोर्ने मोर्केल को भी इस करार में शामिल नहीं किया गया है।

इस कारण 21 खिलाड़ियों वाली केंद्रीय करार की सूची में खिलाड़ियों की संख्या घटकर 18 हो गई है। इसमें हाशिम अमला, तेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, अब्राहम डिविलियर्स, ज्यां पॉल ड्युम्नी, फाफ डु प्लेसिस, डीन एल्गर, इमरान ताहिर, केशव महाराज, एडिन मार्कराम, डेविड मिलर, क्रिस मोरिस, लुंगी नगीदी, एंडिले फेलुक्वायो, वर्नोन फिलेंडर, कगीसो रबाडा, तबरैज शाम्सी और डेल स्टेन शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493