हमारी बल्लेबाजी खराब रही : महमुदुल्लाह

कोलंबो, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ निदास ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेले गए अपने पहले मैच में मिली हार के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान महमुदुल्लाह ने टीम की खराब बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया है।

महमुदुल्लाह का कहना है कि उनकी टीम अधिक रन स्कोर कर सकती थी।

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए थे। भारत ने चार विकेट गंवाकर 140 रन बनाए औ? छह विकेट से जीत हासिल की।

मैच के बाद एक बयान में महमुदुल्लाह ने कहा, यह साफ है कि हमारी बल्लेबाजी सबसे खराब रही। हमें और अधिक रन बनाने चाहिए। हमने जितने रन बनाए, उससे 30 अधिक रन हमें स्कोर करने चाहिए थे।

महमुदुल्लाह ने कहा, भारतीय टीम ने अपनी योजना को सही तरीके से लागू किया। हालांकि, हमें अधिक रन बनाने के लिए योजनाएं बनानी होंगी। हमें अब भी जीत की तलाश है और हम इसे हासिल करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493