उप्र में तेज धूप

लखनऊ, 9 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों शुक्रवार सुबह से तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में 2 से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने का अनुमान है। दिन में तेज धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री, कानपुर का 17 डिग्री, बनारस का 16.8 डिग्री, इलाहाबाद का 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493