पुलिस लापता नाबालिगों की खोज में शिद्दत से जुटी

जम्मू, 9 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने पुंछ जिले में लापता हुए दो नाबालिगों का पता लगाने के लिए शुक्रवार को आमजन से मदद मांगी।

पुलिस ने कहा कि नाबालिग पड़ोसी राज्य पंजाब के एक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दोनों पुंछ में रद्दी इकट्ठा करते हैं। दोनों नाबालिग गुरुवार से लापता हैं।

इन नाबालिगों की पहचान गोविंद और सीजा के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “उनके परिवार के मुताबिक दोनों गुरुवार सुबह रद्दी इकट्ठा करने गए थे लेकिन शाम को घर नहीं लौटे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493