गैरी के ऑस्कर जीतने पर मां को गर्व

लॉस एंजेलिस, 9 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता गैरी ओल्डमैन की 98 वर्षीया बुजुर्ग मां कैथलिन बेटे के ऑस्कर जीतने पर गर्व महसूस कर रही हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, 59 वर्षीय स्टार ने ‘द डार्केस्ट ऑवर’ में विंसटन चर्चिल की भूमिका के लिए ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था।

कैथलिन ने ‘द डेली मेल’ से कहा, “मैं गैरी को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान की लंदन में रहने की कहानियां सुनाती थी। हम वायरलेस पर चर्चिल को सुनते थे, इसलिए उस महान व्यक्ति की भूमिका के लिए गैरी की जीत पर मुझे गर्व है।”

गैरी ने ऑस्कर में अपनी मां का उल्लेख करते ही अपना धन्यवाद संबोधन समाप्त किया था।

उन्होंने कहा, “खिताब लेकर, मैं ऑस्कर लेकर घर आया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493