लखनऊ, 9 मार्च (आईएएनएस/आईपीएन)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘मैं हिन्दू हूं, ईद नहीं मनाता, इसका मुझे गर्व है’ वाले बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसको संसदीय परम्पराओं का भी अपमान करार दिया और हिंदू धर्म की मूल अवधारणा के खिलाफ बताया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमेश दीक्षित ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि योगी यह न भूलें कि वह प्रदेश और समाज के हर धर्म के अनुयायी के मुख्यमंत्री हैं केवल हिन्दू धर्म के मुख्यमंत्री नहीं। हिन्दुओं का एक बड़ा हिस्सा दूसरे धर्म और उसके मानने वाले लोगों की इज्जत करता है और सनातनी हिन्दू परंपरा ही ‘सर्व धर्म सम्भाव’ के मूल सिद्धांत पर टिकी है।
उन्होंने कहा, “मैं सनातन हिन्दू परंपरा को मानता हूं, उसी का हिस्सा हूं और मेरा सनातन हिंदू धर्म मुझे दूसरे धर्म के अनुयायियों का सम्मान करना सिखाता है न कि नफरत करना या उनका अपमान करना। सनातन धर्म में इस तरह की विभाजनकारी, नकारात्मक प्रवृत्तियों के लिए कोई स्थान है ही नहीं।”
डॉ. रमेश दीक्षित ने कहा कि पता नहीं योगी किस हिंदू धर्म की बात करते हैं, यकीन करते हैं, हिन्दू धर्म तो सहनशीलता, सर्वधर्म समभाव और कण-कण में व्यापे राम जैसे मूल्यों और प्रवृत्तियों का हामी रहा है। योगी को ऐसे बयान देना बंद करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में धर्म के नाम पर या फिरके के नाम पर किसी भी तरह से किसी दूसरे धर्म के अनुयायी का कोई उत्पीड़न न हो इसकी व्यवस्था करनी चाहिए, यही सनातन हिन्दू धर्म का तकाजा है।
dharmpath.com dharmpath