शेख हसीना ने त्रिपुरा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री को बधाई दी

अगरतला, 9 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को बिप्लव कुमार देब को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अगरतला, 9 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को बिप्लव कुमार देब को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थापित एक अधिकारी ने कहा, “बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने ढाका से देब को टेलीफोन किया और उन्हें और उनके मंत्री परिषद को बधाई दी।”

48 वर्षीय देब के पूर्वजों का घर दक्षिणपूर्व बांग्लादेश के चटगांव भाग के चांदपुर में है। देब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से हैं।

जनवरी 2011 में दो दिवसीय दौरे पर त्रिपुरा आने वाली हसीना ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री से कहा कि उनकी सरकार साझा हितों को बढ़ावा देने के लिए त्रिपुरा सरकार के साथ अच्छे संबंध बनाए रखेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493