25 फीसदी यौनकर्मियों को मसाज पार्लर से छुड़ाया जाता है : गोवा एनजीओ

पणजी, 9 मार्च (आईएएनएस)। गोवा में यौन शोषण से बचाई जानेवाली महिलाओं में 25 फीसदी किसी न किसी मसाज पार्लर से छुड़ाई जाती हैं। एक एनजओ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि इन पार्लरों से बचाई जाने वाली विदेशी महिलाओं में सबसे ज्यादा नेपाल और थाईलैंड की महिलाएं होती है। इन पार्लरों में क्रास मसाज की सेवा दी जाती है।

पणजी में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ‘अन्याय राहत जिन्दगी’ नाम के एनजीओ (गैरसरकारी संगठन) के प्रमुख अरुण पांडे ने कहा कि गोवा में मानव तस्करी सदियों से चल रही है और सरकार को क्रास मसाज (पूरे शरीर की मालिश) के खिलाफ कानून बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा, “2010 से 2017 के बीच गोवा में 683 महिलाओं को यौन शोषण से बचाया गया। इनमें से 171 को मसाज पार्लरों से बचाया गया।”

गोवा देश का प्रमुख बीच पर्यटन गंतव्य है और यहां 300 से ज्यादा स्पा और मसाज पार्लर है।

पांडे ने बताया कि पिछले 8 सालों में विदेशी नागरिकता रखनेवाली 134 महिलाओं को मसाज पार्लरों से बचाया गया, जिसे 20 नेपाल से और 17 थाइलैंड से हैं।

उन्होंने बताया कि इसी अवधि में मणिपुर की 32 महिलाओं को बचाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493