तेलंगाना में ‘मिलियन मार्च’ से पहले हजारों कार्यकर्ता हिरासत में

हैदराबाद, 10 मार्च (आईएएनएस)। तेलंगाना में के.चंद्रशेखर राव सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए शनिवार को संयुक्त कार्य समिति (जेएसी) द्वारा आयोजित ‘मिलियन मार्च’ से पहले हजारों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

वाममोर्चे ने जेएसी के इस आह्वान का समर्थन किया है। हालांकि, राज्य पुलिस ने रैली के लिए मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।

जेएसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम. कोदंडरम ने कहा कि पुलिस आदेश को धता बताते हुए यह मार्च निकाला जाएगा।

राज्यभर में कुल 6,000 पुलसिकर्मियों को तैनात किया गया है।

हैदराबाद सेंट्रल जोन पुलिस ने टैंक बंद पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पुलिस ने सिकंदराबाद के तारनाका क्षेत्र में कोदंडरम के आवास को चारों ओर से घेर लिया है।

ओस्मानिया यूनिवर्सिटी में रैपिड रिस्पांस टीम सहित विशेष पुलिसबलों को तैनात किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493