मां होने के नाते आराम नहीं कर सकतीं एंजेलिना जोली

लॉस एंजेलिस, 10 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री व फिल्मकार एंजेलिना जोली का कहना है कि छह बच्चों की मां होने के नाते वह आराम नहीं कर सकतीं।

लॉस एंजेलिस, 10 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री व फिल्मकार एंजेलिना जोली का कहना है कि छह बच्चों की मां होने के नाते वह आराम नहीं कर सकतीं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, छह बच्चों, मैडोक्स (16), पैक्स (14), जाहरा (13), शिलोह (11) और नौ साल के जुड़वा बच्चों नॉक्स और विवियन की मां 42 वर्षीय अभिनेत्री को इस बात में सच में खुशी मिलती है कि उन्हें अपने लिए समय नहीं मिलता और दुनिया के लिए वह चीजों में बदलाव नहीं करेंगी।

अभिनेत्री से जब पूछा गया कि वह आराम कैसे करती हैं तो उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में आराम नहीं करती। मैं उन लोगों में से हूं। जब लोग मुझसे आराम करने के लिए कहते हैं तो मुझे इस बात से चिढ़ होती है।”

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि वास्तव में कई माताएं आराम नहीं करती हैं और हमें इसमें खुशी महसूस होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493