मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। श्रीदेवी की बेटी जाह्न्वी कपूर पिछले महीने दुबई में हुए अपनी मां के निधन के बाद काम की प्रतिबद्धताओं के चलते शूटिंग पर वापस लौट आईं हैं।
अपनी बहनों के साथ अपने जन्मदिन के जश्न के बाद जाह्न्वी ने फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है और सेट से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह साड़ी पहने बिल्कुल अपनी मां जैसी लग रही हैं।
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म से जाह्न्वी और शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath