लंदन, 10 मार्च (आईएएनएस)। लंदन के मेयर सादिक खान ने शुक्रवार को राजधानी में महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाली हिंसा से निपटने के लिए अपनी रणनीति बताई।
उन्होंने 2020 तक इस दिशा में 6.1 करोड़ डॉलर खर्च करने का वादा किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मेयर ने लंदनवासियों से दुष्कर्म, उत्पीड़न और महिलाओं के जननांग के हिस्से को काटने (एफजीएम) जैसे अपराधों से निपटने के लिए अपने लैंगिकवादी और महिला द्वेष वाले रुख को खत्म करने का आह्वान किया।
नए स्टॉकिंग थ्रेट असेसमेंट केंद्र की स्थापना और दोषियों के पुनर्वास की परियोजना सहित इन कार्यक्रमों के लिए अधिक फंड आवंटित किया जाएगा।
यौन उत्पीड़न से निपटने वाली सेवाओं के लिए अतिरिक्त 1.3 करोड़ ब्रिटिश पाउंड और घरेलू हिंसा से निपटने वाली सेवाओं के लिए 50 लाख पाउंड की सेवाएं दी जाएंगी।
मेयर ने कहा, “मेरी नई रणनीति के तहत महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हिंसा को रोकने और इस समुदाय के लिए जोखिम बनने वाले लोगों से निपटने के साथ पीड़ितों के लिए सेवाओं में सुधार के लिए समग्र कदम उठाए जाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath