केरल से जदयू के राज्यसभा उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार

तिरुवनंतपुरम, 10 मार्च (आईएएनएस)। जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के संसदीय दल ने शनिवार को उम्मीद के अनुरूप सांसद वीरेंद्र कुमार को रिक्त केरल राज्यसभा सीट पर नामांकन करने के लिए अपनी सहमति दे दी।

कुमार (80) 12 मार्च को अपना नामांकन करेंगे और केरल सीट पर मतदान 23 मार्च को होंगे।

पार्टी प्रवक्ता शेख पी. हरीश ने संवाददाताओं को बताया कि शुक्रवार को वाम डेमोक्रेटिक मोर्चा (एलडीएफ) के प्रस्ताव पर कुमार को सर्वसम्मति से इस सीट से उम्मीदवार चुना गया है।

जद-यू द्वारा कांग्रेस नीत संयुक्त डेमोक्रेटिक मोर्चा (यूडीएफ) से समर्थन वापस लेने के बाद कुमार ने दिसंबर में सीट से इस्तीफा दे दिया था।

कुमार और उनकी पार्टी साल 2009 तक एलडीएफ का हिस्सा रहे लेकिन कोझिकोड लोकसभा सीट से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर वह यूडीएफ में चले गए थे।

साल 2014 में एक लाख से ज्यादा मतों से हारने के बाद से वह यूडीएफ से नाखुश थे। साल 2016 में उनके यूडीएफ छोड़ने का निश्चय करने के बाद पार्टी ने हालांकि उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव देकर उन्हें खुश कर दिया था। दिसंबर 2017 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493