चेन्नई, 10 मार्च (आईएएनएस)। ऑफीसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में शनिवार को आयोजित हुई पासिंग आउट परेड में दो महिला कैडेट को साल 2018 के सर्वश्रेष्ठ सम्मान से नवाजा गया। इनमें हर कैडेट का सपना ‘स्वार्ड ऑफ ऑनर’ भी शामिल है।
अकादमी कैडेट एडजुटेंट प्रीति चौधरी को समीक्षा अधिकारी दक्षिणी कमान के वरिष्ठ अधिकारी कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल दीवान रविंद्रनाथ सोनी ने स्वार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। वरिष्ठ अधिकारी व्रीती को रजत पदक मिला। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी।
व्रीती ने बतौर महिला सैनिक ओटीए से जुड़ने से पहले जापान की एक कंपनी की नौकरी छोड़ी थी।
हरियाणा की दोनों लड़कियों ने शीर्ष दो सम्मान हासिल करने के लिए 200 लोगों से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
ओटीए के 55 साल के इतिहास में तीसरी बार किसी महिला ने स्वार्ड ऑफ ऑनर जीता है। मेरिट में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले को यह सम्मान मिलता है।
स्वर्ण पदक अकादमी के अंडर ऑफिसर विवेक सूरज को मिला।
196 पुरुषों और 37 महिलाओं के साथ कुल 255 कैडेट्स ने भारतीय सेना में पदाधिकारी बने।
dharmpath.com dharmpath