‘रेस 3’ की टीम आखिरी शेड्यूल के लिए अबू धाबी पहुंची

अबू धाबी, 11 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार रेमो डीसूजा ‘रेस 3’ की टीम के साथ फिल्म के अंतिम शूटिंग शेड्यूल के लिए यहां पहुंचे।

अबू धाबी, 11 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार रेमो डीसूजा ‘रेस 3’ की टीम के साथ फिल्म के अंतिम शूटिंग शेड्यूल के लिए यहां पहुंचे।

फिल्म-निर्माता का कहना है कि फिल्म का आखिरी दृश्य अनूठा होगा।

निर्देशक ने रविवार को इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों और फॉलोअर्स को ट्वीट कर बताया कि वह जल्द ही फिल्म से संबंधित कुछ ‘विशेष’ जारी करेंगे।

रेमो ने रविवार को लिखा, “अबू धाबी में हमारा अंतिम शेड्यूल। यह रेसटूफीनिशलाइन है। यह बेहद अनूठा होगा।”

निर्देशक ने कहा, “हमें शुभकामनाएं दें और जल्द ही आपको कुछ खास देखने को मिलेगा,रेस 3 ईद2018।”

उन्होंने क्लैपबोर्ड की तस्वीर भी साझा की, जिसके पीछे रंग की कार नजर आ रही है।

‘रेस 3’ में सलमान खान, बॉबी देओल, जैकलिन फर्नाडीज, डेजी शाह, साकिब सलीम और अनिल कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

टिप्स फिल्म्स और सलमान खान फिल्म्स द्वारा सह-प्रस्तुत ‘रेस 3’ रमेश एस. तौरानी द्वारा निर्मित है।

अबू धाबी के अलावा बैंकॉक और मुंबई में शूट हुई ‘रेस’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म इसी साल जून में ईद के आसपास पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493