अनुपम ने बोस्टन के कॉलेज में जीवन का पाठ पढ़ाया

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर ने बताया कि बोस्टन के बैबसन कॉलेज के विद्यार्थियों से विफलता की शक्ति के बारे में बात करना समृद्ध अनुभव रहा।

अनुपम ने रविवार को ट्वीट किया, “बैब्सन कॉलेज में भारतीय संगोष्ठी के आयोजकों, विद्यार्थियों और अध्यक्ष केरी हेली का धन्यवाद। प्यार, गर्मजोशी और प्रशंसा के लिए बोस्टन का आभार।”

उन्होंने कहा, “आपसे विफलता की शक्ति और जीवन के पाठ पर बात करना मेरे लिए सीखने का बेहतरीन सीखने का अनुभव रहा। मोटिवेशनललेक्चर यंगब्राइटमंड्स।”

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में, अभिनेता को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स द्वारा आयोजित एलएसई एसयू इंडिया फोरम (एलआईएफ) 2018 में भी वक्तव्य के लिए आमंत्रित किया गया था।

अभिनय की बात करें तो वह अमेरिकी मेडिकल ड्रामा ‘बेलेव्यू’ के साथ व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493