लॉस एंजेलिस, 11 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी मॉटली क्रू बैंड की बायोपिक फिल्म ‘द डर्ट’ के एक सदस्य को सेट पर बिजली का झटका लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लॉस एंजेलिस, 11 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी मॉटली क्रू बैंड की बायोपिक फिल्म ‘द डर्ट’ के एक सदस्य को सेट पर बिजली का झटका लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिल्म के प्रतिनिधि ने ‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ को बताया कि दुर्घटना न्यू ओर्लियंस में शनिवार को सेट पर घटित हुई।
घायल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। वह सेट पर ही काम करता है। फिलहाल शख्स की हालत में सुधार हो रहा है और वह अस्पताल में ही भर्ती है।
प्रतिनिधि के अनुसार, “यहां सभी सुरक्षा उपाय अपनाए गए थे लेकिन यह दुर्घटना हुई और फिल्म क्रू का एक सदस्य बिजली से घायल हो गया।”
फिल्म प्रतिष्ठित बैंड पर आधारित इसी नाम की एक किताब का रूपांतरण है।
इसका निर्देशन जेफ ट्रैमेन कर रहे हैं और इसके कलाकार इवान रीयन व डेनियल वेबर गिटारवादक का किरदार निभा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath