उप्र : खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 लोगों की मौत

मैनपुरी/कुरावली, 11 मार्च (आईएएनएस/आईपीएन)। मैनपुरी जिले के जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे कार सवार दो भाइयों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

मैनपुरी/कुरावली, 11 मार्च (आईएएनएस/आईपीएन)। मैनपुरी जिले के जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। जिससे कार सवार दो भाइयों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग साढ़े तीन बजे दिल्ली से कानपुर जा रही ऑल्टो कार जीटी रोड पर नवीन कृषि मण्डी समिति कार्यालय के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में ऑल्टो में सवार 30 वर्षीय वाजिद और 55 वर्षीय माजिद की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में शाजिद, शाकिर और मेहजबीन नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी पांचों लोग ग्राम गौसगंज हरदोई के रहने वाले थे।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और दोनों मृतक भाइयों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493