छत्तीसगढ़ में लोक सुराज अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत

रायपुर, 11 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेशव्यापी लोक सुराज अभियान के तीसरे चरण के पहले दिन रविवार सुबह राजधानी रायपुर से कांकेर जिले के ग्राम बण्डाटोला (विकासखण्ड-नरहरपुर) पहुंचे। जहां उन्होंने चौपाल में ग्रामीणों से बातचीत की।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दूसरे दौर का पहला दिन होने के कारण मुख्यमंत्री ने इस गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर लगभग साढ़े चार महीने और दस महीने के शिशु को पोलियो वैक्सीन की दो-दो बूंदें पिलाई और उन्हें आशीर्वाद दिया।

डॉ. सिंह ने बण्डाटोला में लोगों के घरों में जाकर उनके द्वारा किए जा रहे रेशम धागाकरण के कार्यो को भी देखा।

गांव की चौपाल में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बातचीत कर बण्डाटोला ग्राम में समस्याओं के जल्द समाधान की तुरंत मंजूरी प्रदान की। उन्होंने गांव के मुख्य मार्ग से शीतला मंदिर तक और आवास पारा में सीण्सीण्रोड के लिए पांच-पांच लाख रुपये व मिडिल स्कूल में बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए आठ लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।

डॉ. सिंह ने चौपाल में ग्रामीणों के आग्रह पर निकटवर्ती ग्राम अरोड़ में बैंक शाखा खोलने के लिए जिला कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। स्थानीय युवाओं को मुख्यमंत्री ने खेल सामग्री के लिए 15 हजार रुपये की तत्काल मंजूरी दी।

लोक सुराज की चौपाल में कुछ ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें मनरेगा में हुए कार्यो की मजदूरी का पूरा भुगतान नहीं मिल पाया है। इस पर मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मजदूरों की बकाया राशि 31 मार्च तक उनके बैंक खातों में दी जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493