बीमारी के बाद काम पर लौटीं टोरी स्पेलिंग

लॉस एंजेलिस, 12 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री टोरी स्पेलिंग ने कथित रूप से ब्रेकडाउन का सामना करने के बाद साझा किया है कि वह और टीवी शो ‘बेवरली हिल्स, 90210’ की अपनी सह-कलाकार जेनी गार्थ एक नए प्रोजेक्ट में साथ काम करने की तैयारी कर रही हैं।

वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, अभिनेत्री ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर सेल्फी पोस्ट करने के साथ लिखा, काम पर वापस..जेनिफर गार्थ के साथ कल का रचनात्मक दिन शानदार रहा।

हालांकि, स्पेलिंग ने प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंेने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्रेरणादायक संदेश पोस्ट किया।

उन्होंने पोस्ट किया, “मैं मजबूत हूं, मैं अद्भुत हूं, मैं सुंदर हूं, मैं शानदार हूं, मैं योग्य हूं, मैं प्यारी हूं, मैं बहादुर हूं। मैं खुश हूं, मैं मैं हूं।”

इस सप्ताह की शुरुआत में स्पेलिंग के पति डीन मैकडरमॉट ने उनकी कुशलता की जांच करने के लिए पुलिस को बुलाया था।

वेंचुरा काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि बुधवार सुबह थाउजेंड ओक्स (कैलिफोर्निया) में स्पेलिंग के स्वास्थ्य, कुशलता की जांच के लिए पुलिस को बुलाया गया।

उन्होंेने बताया कि डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने अभिनेत्री से थोड़ी देर बातचीत की और निर्धारित किया कि वह अब ठीक हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493