काठमांडू, 12 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के बारा जिले में एक पिस्तौल के साथ दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
हिमालयन टाइम्स की रपट के अनुसार नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के एक संयुक्त सुरक्षा दल ने रविवार को बिहार निवासी चंदन कुमार राया (20) और संजय कुमार राया (19) को गिरफ्तार किया।
रपट के अनुसार गिरफ्तार युवकों में से एक के पास से एक इटली निर्मित नौ एमएम पिस्तौल बरामद हुई है। उनके पास से एक मैग्जीन और कुछ कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों एक कार में थे और सुरक्षा जांच के दौरान उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।
dharmpath.com dharmpath