मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। पिता कुमार सानू के लोकप्रिय गीत ‘दिल मेरा चुराया क्यों’ को नए अंदाज में पेश कर चुके उनके बेटे जान नए जमाने के गीतों में भी वही मधुरता लाना चाहते हैं, जो पहले बॉलीवुड गीतों की पहचान थी।
जान ने अपने पिता के फिल्म ‘अकेले हम अकेले तुम’ के रोमांटिक गीत को भी रिक्रिएट किया है। इस गीत का वीडियो इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुआ, जिसे मिस्टर वर्ल्ड 2016 रोहित खंडेलवाल और फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल 2011 अंकिता शोर्या पर फिल्माया गया है।
इस गीत को यूट्यूब पर अब तक 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
‘बाजीगर ओ बाजीगर’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ जैसे हिट गीत देने वाले कुमार सानू के बेटे जान ने कहा, “मधुरता गीत की आत्मा है। मेरा मुख्य लक्ष्य गीतों में मधुरता वापस लाना है।”
dharmpath.com dharmpath