जायन मलिक, गीगी हदीद की राहें जुदा हुई

लॉस एंजेलिस, 14 मार्च (आईएएनएस)। गायक जायन मलिन और मॉडल गीगी हदीद ने एक दूसरे से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्य जायन और हदीद ने मंगलवार को अपने अलगाव की घोषणा की। दोनों पिछले दो वर्षो से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

वेबसाइट ‘सीएनएन डॉट कॉम’ के मुताबिक, दोनों ने अलगाव के बाद प्रशंसकों से उनकी निजता का सम्मान करने का आग्रह किया है।

जायन ने कहा, “मैं इस मुश्किल निर्णय के लिए और इस समय हमारी निजता का सम्मान करने के लिए प्रशंसकों का आभारी हूं।”

हदीद ने बताया कि उनका अलगाव सौहार्दपूर्ण है।

दोनों के एक-दूसरे के प्यार में पड़ने की अटकलें वर्ष 2016 की शुरुआत में उस समय आई थीं, जब जायन के ‘पिलोटॉक’ वीडियो में हदीद भी नजर आई थीं।

फिलहाल, जायन इंस्टाग्राम पर और हदीद को फॉलो नहीं कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493