कहा-सुनी में भांजे ने मामा को कुल्हाड़ी से काटा, हत्या

आगरा, 14 मार्च (आईएएनएस/आईपीएन)। लेन-देन को लेकर हुई कहासुनी में चित्राहट थाना क्षेत्र के एक गांव में भांजे ने अपने मामा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।

आगरा, 14 मार्च (आईएएनएस/आईपीएन)। लेन-देन को लेकर हुई कहासुनी में चित्राहट थाना क्षेत्र के एक गांव में भांजे ने अपने मामा की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक इटावा के अहेरीपुर निवासी छवि मोहन शुक्ला (47) अपनी चित्राहट क्षेत्र के कचौराघाट गांव निवासी बहन के घर आए हुए थे। जहां मंगलवार देर रात भोजन के बाद उनकी अपने भांजे अंकित से फ्रिज को लेकर कहसुनी हो गई।

छवि ने अंकित से बीते साल उसे दी फ्रिज वापस मांगी, लेकिन अंकित राजी नहीं हुआ और उसके एवज में उधारी के 11 हजार रुपये वापस करने को कहा। छवि ने किसी भी उधारी की बात से इंकार किया। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई, तभी गुस्से में आए अंकित घर के अंदर से कुल्हाडी उठा लाया और अपने मामा छवि मोहन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दिया। वारदात को अंजाम दे अंकित ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने घेरकर पकड़कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।

चित्राहट थाना के प्रभारी ने बताया कि मामा की हत्या में अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493