दिल्ली में आंशिक बदली, धूल भरी आंधी के आसार

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक बदली छाई रही और दोपहर या शाम के बाद धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। यहां का न्यूनमत तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह आंशिक बदली छाए रहने के साथ दोपहर या शाम के बाद धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।”

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 52 फीसदी दर्ज किया गया।

दिन गर्म रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 34.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493