पेरिस, 15 मार्च (आईएएनएस)। स्ट्राइकर कीलियन एम्बाप्पे के दो गोलों के बदौलत पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्रेंच लीग के 30वें दौर के मुकाबले में एजेंर्स को 2-1 से मात दी।
बीबीसी के अनुसार, पिछले छह सत्र में पांचवीं बार खिताब अपने नाम करने के लिए पीएसजी को आठ मैचों में केवल 11 अंकत अर्जित करने की आवश्यकता है।
पार्क देस प्रिंसेस में खेले गए इस मैच का पहला गोल स्ट्राइकर एम्बाप्पे ने 12वें मिनट में पीएसजी के लिए किया। मैच के 16वें मिनट में मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा जब रेड कार्ड मिलने के कारण मिडफील्डर थियागो मोटा को मैदान से बाहर जाना पड़ा।
इसके बाद, एम्बाप्पे ने 25वें मिनट में गोल दागकर पीएसजी की बढ़त को दागुना कर दिया।
मैच के दूसरे हाफ में ऐंजर्स ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही पीएसजी पर दबाव बनाया और टोको एकाम्बी ने 75वें मिनट में गोल करके मेहमान टीम की वापसी की उम्मीदें जगा दी। हालांकि , वह टीम की हार नहीं टाल सके।
dharmpath.com dharmpath