नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां का न्यूनमत तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह आंशिक बदली छाए रहने के साथ दोपहर या शाम के बाद धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।”
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 77 फीसदी दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath