‘नामकरण’ के गायक महेश भट्ट की फिल्म में काम करेंगे

मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। महेश भट्ट के धारावाहिक ‘नामकरण’ में काम कर चुके आर्यन ने बताया कि वह फिल्म निर्माता की फिल्म के लिए गीत बनाने और गाने में व्यस्त हैं।

आर्यन ने कहा, “वर्तमान में, महेश भट्ट द्वारा लिखित और निर्देशित एक फिल्म के लिए मैं दो रोमांटिक गीतों पर काम कर रहा हूं। मैं हिमेश रेशमिया सर के साथ एक ‘लुटेरी’ गीत भी कर रहा हूं। यह मेरे द्वारा लिखित और गाया गया है।”

उन्होंने ‘नामकरण’ के पहले ‘गीत चल मेरी जान’ से लोकप्रियता प्राप्त की।

गायक ने कहा, “मेरे रास्ते में आए सभी अवसरों के लिए महेश सर का आभारी हूं। हैदराबाद से मुंबई लौटते हुए उनसे मुलाकात हुई।”

उन्होंने कहा, “जब भट्ट साहब ने मुझे देखा, तो उन्होंने कहा कि मुझे एक अभिनेता होना चाहिए। मैंने उनसे कहा कि मुझे संगीत और गायन पसंद है। डेढ़ साल तक मेरी उनसे बात नहीं हुई, फिर एक बार उन्होंने मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया। उनसे मुलाकात कर मैंने उन्हें अपने कुछ गीत सुनाए। वह क्षण मेरे जीवन में महत्वपूर्ण मोड़ था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493