भगवंत मान का आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रमुख पद से इस्तीफा

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख भगवंत मान ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि ड्रग माफिया और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

मान ने ट्वीट कर कहा, “मैं आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं लेकिन पंजाब के आम आदमी के रूप में मेरी ड्रग माफिया और सभी प्रकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।”

मान का यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले ही पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के ड्रग्स व्यापार में शामिल होने के अपने विवादित बयान पर माफी मांगी थी।

मान लोकसभा में संगरूर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उन्हें मई 2017 में पंजाब का पार्टी प्रमुख बनाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493