मुझे स्टंट करना पसंद : बेली मैडिसन

लॉस एंजेलिस, 16 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री बेली मैडिसन का कहना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘द स्ट्रेंजर्स : प्रे एट नाइट’ में सभी स्टंट खुद करना मजेदार रहा।

मैडिसन ने कहा, “फिल्म के सभी स्टंट बहुत रोमांचक थे।”

उन्होंने कहा, “हमारे स्टंट कॉर्डिनेटर केल जॉनसन ने मुझे स्टंट करने दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह स्टंट सुरक्षित हैं, लेकिन मैं अब भी सभी स्टंट करना चाहती हूं। मुझे स्टंट करना मजेदार लगा।”

‘द स्ट्रेंजर्स : प्रे एट नाइट’ पीवीआर पिक्टर्स द्वारा 23 मार्च को भारत में रिलीज होगी। यह वर्ष 2008 की फिल्म ‘द स्ट्रेंजर्स’ से प्रेरित है।

जोहान्स रॉबर्ट्स द्वारा निर्देशित फिल्म में क्रिस्टीना हेंडरिक्स, मार्टिन हेंडरसन और लुइस पुल्मैन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493