मुंबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी एयरपोर्ट लुक के बिल्कुल पक्ष में नहीं हैं।
चैनल से जारी बयान के मुताबिक, अभिनेत्री ने टीवी शो ‘वीएच 1 इनसाइड एक्सेस’ में इस बारे में बात की।
हुमा ने एयरपोर्ट लुक के बारे में कहा, “किसने एयपोर्ट लुक बनाया है? मैं यह जानना चाहती हूं कि लोग हिल्स और जैकेट पहनकर, कहा जा रहे हैं?”
उन्होंने कहा, “क्या हो रहा है। क्या आप जानते हैं कि आपको कितना चलना है? आप जानते हैं कि यह कितना असहज है? हम लड़कियां खुद ऐसा क्यों कर रही हैं?”
फिल्मों की बात करें तो हुमा जल्द ही सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म ‘काला’ में दिखेंगी।
dharmpath.com dharmpath