गुजरात के गांधीनगर में ब्राह्मण व्यापार सम्मेलन 28-29 अप्रैल को

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात की सामाजिक संस्था ब्राह्मण विकास आयोग समिति द्वारा गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में दो दिवसीय विशाल सम्मेलन 28 और 29 अप्रैल को आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश-विदेश के लगभग तीन लाख से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्येश्य सामाज के कामगार लोगों के आर्थिक पहलुओं को सामने रखकर उनके विकास में गुणात्मक रूप से सहयोग करना है।

इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए समाज के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। ऐसा किसी संस्था द्वारा पहली बार होगा जब बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं के लिये इतने बड़े एवं सुनियोजित स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसकी खासियत व्यापारियों, उद्योगपतियों, पेशेवरों एवं नौकरी की चाहत रखने वालों को एक ही छत के नीचे लाकर उनकी परेशानियों का निवारण किया जाना है।

संस्था के राष्ट्रीय संयोजक यग्नेश दवे शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन ने कहा कि कि हमारे यहां 15 से 29 वर्ष की उम्र वाले लगभग 28 प्रतिशत युवाओं में बेरोजगारी की समस्या है। सम्मेलन में ऐसे युवाओं को कॉरपोरेट जगत के विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा रोजगार एवं व्यापार के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए आर्थिक रूप से सुदृढ़ करना है। सम्मेलन में खासकर ब्राह्मण समाज के युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।

इस कार्यक्रम को कई प्रमुख भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठनों जैसे- विश्व ब्राह्मण संगठन (डब्ल्यूबीओ), परशुराम इंटरनेशनल, परशुराम फाउंडेशन, अन्तर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था, ऑल इंडिया ब्राह्मण फ्रंट जैसी विभिन्न संस्था द्वारा समर्थन दिया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493