गुवाहाटी, 17 मार्च (आईएएनएस)। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक वाहन से लगभग 1,000 किलोग्राम चरस जब्त की है।
वाहन के चालक और उसके सहयोगी को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने कहा, “हमने कई पैकेट जब्त किए हैं, जिसमें चरस छिपा कर रखी गई थी।”
अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने स्वीकार किया है कि यह खेप त्रिपुरा से आ रही थी और इसे उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।
dharmpath.com dharmpath