टेनिस : सेमीफाइनल में पहुंचे डेल पोट्रो

इंडियन वेल्स (अमेरिका), 17 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने शानदार वापसी करते हुए जर्मनी के फिलिप कोहलश्राइबर को मात देते हुए इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पहला सेट 3-6 से हराने के बाद डेल पोट्रो ने शानदार वापसी करते हुए अगले दो सेट 6-3, 6-4 से अपने नाम करते हुए जीत हासिल की।

डेल पोट्रो ने कहा, “यह आसान मैच नहीं था, हर किसी ने देखा होगा। मैं अपनी लय में आने का इंतजार कर रहा था और पहले सेट के बाद मैंने लय हासिल की।”

सेमीफाइनल में उनका सामना मिलोस राओनिक से होगा। राओनिक ने एक अन्य मैच में अमेरिका के सैम क्वेरी को तीन सेटों तक चले मैच में 7-5, 2-6, 6-3 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493