प्रगति के बावजूद भारत में आर्थिक असमानता बरकरार : क्रूगमैन

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल क्रूगमैन ने शनिवार को कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भारत ने तेजी से प्रगति की है लेकिन देश में कायम आर्थिक असमानता एक मुद्दा है।

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल क्रूगमैन ने शनिवार को कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भारत ने तेजी से प्रगति की है लेकिन देश में कायम आर्थिक असमानता एक मुद्दा है।

क्रूगमैन ने कहा कि भारत हालांकि, पहले की तुलना में ‘व्यापार करने के लिए ज्यादा बेहतर स्थान’ बन गया है।

न्यूज18 के ‘राइजिंग इंडिया समिट’ में क्रूगमैन ने कहा, “भारत ने पिछले 30 सालों में उतनी ही आर्थिक प्रगति हासिल की है, जितना कि ग्रेट ब्रिटेन ने 150 सालों में हासिल किया। यह परिवर्तन का बहुत तेज प्रसार है..भारत में क्यों अभी भी गरीबी देखने को मिलती है?”

उन्होंने कहा, “एक समस्या बड़े पैमाने पर आर्थिक असमानता होना है।”

क्रूगमैन ने यह भी कहा कि भारत ने आर्थिक प्रगति के मामले में बहुत बड़ी छलांग लगाई है, लेकिन धन समान रूप से वितरित नहीं किया गया।

उन्होंने भ्रष्टाचार जैसी समस्या का भी जिक्र किया, देश जिसका सामना कर रहा है।

क्रूगमैन ने कहा, “भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे हैं। चीन के भ्रष्टाचार के स्तर के साथ आप डेनमार्क नहीं बन सकते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493