प. बंगाल : छात्राओं पर लेस्बियन होने का आरोप लगाने पर स्कूल की आलोचना

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। कोलकाता के एक गर्ल्स स्कूल द्वारा दस छात्राओं को विद्यालय परिसर में लेस्बियन कार्यो में संलिप्तता से संबंधित एक कबूलनामा लिखने के लिए मजबूर करने के बाद एलजीबीटी सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने स्कूल की कार्यवाही को मानवाधिकारों का उल्लंघन और सामाजिक पतन बताते हुए निंदा की है।

कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के बयान की भी निंदा की जिनमें उन्होंने लेस्बियनवाद को बंगाल की संस्कृति के खिलाफ बताया था।

लैंगिक मुद्दे देखने वाली एक संस्था वार्ता ट्रस्ट ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कमला गर्ल्स स्कूल की प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने स्कूलों में लैंगिक और यौन शिक्षा शुरू करने की भी मांग की।

एलजीबीटी (लेस्बियन गे बाइसेक्सुअल ट्रांसजेंडर) अधिकारों के लिए लड़ने वाली एक समिति सेफो फॉर इक्वेलिटी की कार्यकर्ता मीनाक्षी सान्याल ने कहा कि स्कूल शिक्षकों ने लड़कियों के व्यवहार पर ध्यान दिए बिना उन पर लेस्बियन होने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन ने पीड़ित लड़कियों के साथ पढ़ने वाली कुछ लड़कियों की शिकायत पर ही यह कदम उठा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493