मोरक्को ने 2026 फुटबाल विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की

रबात, 17 मार्च (आईएएनएस)। मोरक्को ने 2026 में होने वाले फीफा विश्व कप की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की है।

मोरक्कन 2026 वर्ल्ड कप बिड कमिटि ने ज्यूरिख स्थितृ फीफा मुख्यालय में यह औपचारिकता पूरी की।

इस सम्बंध में फीफा के विशेषज्ञ 17 से 19 अप्रैल के बीच आधिकारिक तौर पर मोरक्को का दौरा कर सकते हैं।

मोरक्को के अलावा अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा ने संयुक्त रूप से विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी पेश की है।

फीफा 13 जून को मॉस्को में होने वाले फीफा कांग्रेस में मेजबान के सम्बंध में फैसला लेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493