पेपर खराब होने पर बीएससी छात्र ने की खुदकुशी

जानकारी के मुताबिक शिकोहाबाद के नगला किला निवासी छात्र बबलेश (20 साल) एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिजनों का कहना है कि पेपर खराब होने से वह कुछ दिन से अवसाद में था। उसे लोगों ने समझाया लेकिन वह परेशान था।

बताते हैं कि शनिवार को जब परिवार के लोगों ने उसके देरी से उठने पर कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493